May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2021। कस्बे में गौड़ ब्राह्मण समाज की आमसभा का आयोजन शनिवार शाम मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल किया गया। इस आमसभा में गौड़ ब्राह्मण विकास समिति का गठन किया गया व शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। सभा को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने कहा कि समाज के लोग संगठित रहकर एक दूसरे का सहयोग करें और समाज के विकास में अपना योगदान देंवे। अध्यक्ष ने कहा कि समिति कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि समाज के भवन निर्माण व अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। यहां संस्था का निर्माण होने से कई रचनात्मक कार्यक्रम करवाएं जा सकेंगे। मांगीलाल नाथोलियाँ ने कहा कि आज के समय में समाज को संगठित रखने की जरूरत है। इसमें युवा पीढ़ी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा की समाज को भूमि आवंटन का प्रयास किया जायेगा। समाज की संख्या कस्बे में भले ही कम हो, अगर सबका साथ रहेगा तो निश्चित ही समाज का विकास अवश्य होगा। सभा का प्रारम्भ सभी सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल नाथोलियाँ के अलावा समाज के कई प्रबुद्धजनों ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान संस्था का विधान निर्माण के लिए सात सदस्यों की कमेटी का गठन भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौड़ ब्राह्मण समाज हुआ संगठित, बनाई समिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताराचंद इंदोरिया को सर्वसम्मति से चुना गया समिति अध्यक्ष।