May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2021। गांव रिड़ी में खेल रोमांच परवान पर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां कबड्डी के मैदान में कांटे की टक्कर के दंगल का आंनद ले रहे है। रिड़ी में आयोजित श्रीवीर बिग्गाजी रात्रिकालीन कबड्डी में पूरे जिले से तो टीमों ने भाग लिया ही है साथ ही बाड़मेर, चुरू, हरियाणा तक की टीमें भाग ले रही है। ट्राफी की टक्कर में कुल 64 टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही है। प्रतियोगिता में दूसरे दिन के पहले राउंड के 6 मुकाबले खेले गए और दूसरे राउंड के 3 मुकाबले खेले गए। पहले राउंड में 1 मैच बाड़मेर v बाड़ेला (बाड़ेला विजेता सुपर रेड में) 2 तेजा क्लब रिड़ी v बालेरा (बालेरा विजेता) 3 धनेरू v महाकाल (महाकाल विजेता) 4 थरनाथजी रिड़ी v डेलवा (डेलवा विजेता) 5 शहीद हेतराम सोनियासर v कुचोर आथूनी (सोनियासर विजेता) 6 अना क्लब v तेजा फोर्स कुचोर जूनियर (कुचोर विजेता) रही इसके बाद तीसरे राउंड के 3 मुकाबले खेले गए । 1 बाड़ेला v बालेरा (बाड़ेला विजेता) 2 शहीद हेतराम सोनियासर v डेलवा (सोनियासर विजेता) 3 रिड़ी जूनियर v तेजा फोर्स कुचोर (रिड़ी विजेता) रही। मुकाबलों में खिलाड़ी अपना पूरा दमखम झोंक रहें है ओर दर्शक भी जमकर हूटिंग कर रहें है।

दुलचासर में करमीसर ने फाइनल में टेऊ को पछाड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में आयोजित श्रीभोमियाजी कबड्डी प्रतियोगिता में टीम करमीसर ने कड़े मुकाबले में टीम केऊ को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रविवार देर रात आयोजित हुए फाईनल मुकाबले में करमीसर टीम ने टेऊ टीम को 43-33 के अंतर से हराया। इस प्रतियोगिता में हरिकिशन कस्वां बेस्ट रेडर व मनीष ग्वाला बेस्ट डिफेंडर रहे। समापन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, पंचायत समिति सदस्य नत्थुसिंह पड़िहार,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनिवास महिया, कांग्रेस नेता सोहनलाल महिया, सामाजिक कार्यकर्ता मालचंद मोहता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व ईनामी राशि भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन समिति सदस्य लिखमाराम महिया, बेगाराम महिया ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में सज रहा है कबड्डी का दंगल, पूरे राजस्थान से पहुंच रही है टीमें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में रविवार रात हुआ समापन, करमीसर टेऊ को हरा बना ट्रॉफी का विजेता।