






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।
10 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स
1. हाल ही में एशियाई स्क्वैश महासंघ के नए उपाध्यक्ष कौन बने हैं?
-साइरस पोंचा
2. हाल ही में किसने डच ग्रैंड प्रिक्स F1 रेस जीत ली है?
-मैक्स वस्टैपेन
3. भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व स्थापित करने वाला राज्य कौनसा है ?
-तमिलनाडु
4. हाल ही में कौन सी बीमा कंपनी Exide Life insurance में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने जा रही है ?
-HDFC life बीमा
5. हाल ही में पत्रकारों के लिए पत्रकार कल्याण कोष योजना किस राज्य में लागू की गई है ?
-छत्तीसगढ़
6. भारत किस देश के साथ AUSINDEX exercise का आयोजन कर रहा है ?
-ऑस्ट्रेलिया
7. हाल ही में असम के समग्र शिक्षा अभियान की ब्रांड एंबेस्डर कौन बनी है?
-लवलीना बोगदैन
8. हाल ही में प्लास्टिक समझौता शुरू करने वाला पहला एशियाई देश कौन सा बन गया है ?
-भारत
9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
-कर्नाटक
10. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण आयोजित किया जाएगा ?
-नेपाल
भारत का भूगोल : एक सामान्य परिचय 🌎 👈
✺ भारत उत्तरी गोलार्ध में 8°4′-37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′-97°25′ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
✺ सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′-37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है ।
✺ भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है।
✺ भारत जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
✺ भारत का क्षेत्रफल 32लाख 87हजार 263 वर्ग किमी है।
✺ भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है।
✺ भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का लगभग 17.5% है।
✺ भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार – 3,214 km.
✺ भारत का पूर्व से पश्चिम में विस्तार – 2,933 km.
✺ भारत की स्थल सीमा की लम्बाई – 15,200km.
✺ तटीय भाग की लंबाई – 7,516km.
✺ मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई – 6,100km.



