






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में दिन भर बाजार में बेतरतीब खड़ें वाहनों से लगने वाले जाम व कस्बे में पसरी गंदगी के लिए सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने की मांग लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के पदाधिकारी व सदस्य। सदस्यों ने उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन देकर शहर की व्यवस्था सुचारू करवाने की ओर ध्यान देने का आग्रह किया। शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया ने चौधरी को बाजार के हालात दयनीय होने व इन हालातों से नागरिकों के बुरी तरह से परेशान होने की बात कही। विनायकिया ने बताया कि मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने, प्रतिष्ठानों द्वारा अनाधिकृत रूप से सामान बाहर रख सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने देन व नगरपालिका की अनदेखी से बाजार की गलियां गंदगी से भरे होने व उनकी सफाई व्यवस्था नियमित करवाने की व्यवस्था प्रशासन शीघ्र करें।
विनायकिया की अगुवाई में महिला प्रकोष्ठ संयोजक ज्योति सोनी, जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड, जिला उपाध्यक्ष बिमल, जिला महामंत्री कन्हैयालाल गोदारा, शहर महामंत्री अनमोल मोदी, महिला प्रकोष्ठ से यसोदा सिद्ध, लक्ष्मी सुथार, बिमल शर्मा, रामूनाथ जाखड़, सुभाष सिद्ध, रमाकांत झंवर उपस्थित रहे। उपखण्ड अधिकारी ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।




