May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। रीट की परीक्षा देने श्रीडूंगरगढ़ के छ: स्थानों पर 4396 अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहें है और श्रीडूंगरगढ टाइम्स ने अपने क्षेत्र की संस्कृति व संस्कारों के अनुरूप इन मेहमानों का स्वागत करने की अपील सामाजिक संस्थाओं व परिवहन साधनों के मालिकों से सोमवार को की थी। जिस पर कई सामाजिक संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाते हुए इस परीक्षा में भाग लेने वालों का सहयोग करने की ठानी है। आप सभी पाठक ये खबर पूरे राजस्थान के सभी अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करें ताकि जिनका सेंटर श्रीडूंगरगढ़ आया है वे सभी उनके लिए की जा रही सुविधाओं का लाभ ले सके।

सर्व समाज के लिए खोला भवन, रहना,खाना सभी व्यवस्थाएं देंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर बाबा रामदेवजी मंदिर के पास रामा भवन में रामा सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ तथा रूणेचा पैदल रामा यात्री श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सभी समाजों के अभ्यर्थियों के लिए भवन में रहने व भोजन की उत्तम सुविधा की जा रही है। संगठन के सदस्य तन मन धन से इन मेहमानों के स्वागत सत्कार की तैयारियों में जुट गए है। श्रीडूंगरगढ़ में सेंटर आने वाले अभ्यर्थी गोविंद प्रजापत 8890929635, श्याम सारस्वत 9602370714, कैलाश प्रजापत 9829998905, फतु प्रजापत 9982863056, सांवरमल सारस्वत 9950004048 से इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।

करणी भवन में सभी के लिए ठहरने व भोजन की सुविधा होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी मित्र मंडल समिति द्वारा मोमासर बास के करणी भवन में रीट की परीक्षा देने आने वाले सभी समाजों के अभ्यर्थियों के लिए ठहरने व भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। समिति के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है तथा इस भवन में ठहरने के लिए वीरेन्द्र सिद्ध 9460927990 नंदू नाई 8769805976 से संपर्क किया जा सकता है।

सारस्वत समाज के लिए खोला भवन, वाहन सुविधा भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारस्वत समाज के अभ्यर्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित सारस्वत भवन में रहने व भोजन की सुविधा दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ परीक्षा सेंटर आने वाले सारस्वत समाज के विद्यार्थियों को यहां से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए बनवारी सारस्वत 8239999119 से संपर्क कर सकते है।

प्रजापति समाज के अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर झंवर बस स्टैण्ड के पास स्थित बासनीवाल भवन में प्रजापति समाज के अभ्यर्थियों के लिए रहने खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग प्रबंध किया जा रहा है तथा सभी परिक्षार्थियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। यहां पंजिकरण के लिए राजस्थान कुमार कुमावत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बासनीवाल 9783190338, गोविंद बासनीवाल 8890929635, रामानंद बासनीवाल 9413074246, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला 6376340312 पर संपर्क किया जा सकता है।