






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में माकपा का 6वां उपखंड स्तरीय सम्मेलन आज पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ तथा यहां सर्वसम्मति से कॉ. मोहनलाल भादू को तहसील सचिव चुना गया। सम्मेलन में 13 सदस्यीय तहसील कमेटी का चयन किया गया जिसमें मुखराम गोदारा, राजेन्द्र जाखड़, काननाथ सिद्ध, शेखर रैगर, सोहनलाल बाना, गोपाल भादू, सोम शर्मा, मुकेश ज्याणी, शिवलाल नैण, अमरगिरी, भंवरलाल भुंवाल को स्थान दिया गया है। सचिव मोहनलाल भादू ने संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। इस दौरान सम्मेलन में जिला सचिव अंजनी शर्मा, मूलचंद खत्री ने भी सम्बोधित किया। विधायक गिरधारीलाल महिया ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहें किसान आंदोलन को अनवरत जारी रखने की बात कहते हुए कहा कि पार्टी एक स्कूल की तरह है जहां कार्यकर्ता सिद्धांतो व ईमानदारी पर चलना सिखते है और इसी के चलते राजनीतिक विरोधी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते है। महिया ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति नीति पर निष्ठा पूर्वक चलने का संकल्प करवाया। सम्मेलन में किसान,मजदूर व विद्यार्थियों से सम्बंधित अनेक मुद्दों पर संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया।




