






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितम्बर 2021। कस्बे के आड़सर बास निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र भार्गव ने आड़सर बास के ही दो युवकों के खिलाफ रास्ता रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जरीए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत 17 सितम्बर को मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमें में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी 21 वर्षीय युवक दीनदयाल और 19 वर्षीय युवक सुंदरलाल को श्रीडूंगरगढ़ थाने बुलाया। थाने में परिवादी को देख कर दोनों युवक उत्तेजित हो गए एवं परिवादी को धमकाने लगे। आरोपियों ने परिवादी को मुकदमा वापस उठाने को धमकाया एवं ऐसा नहीं करने पर हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी। मामला बढ़ते देख पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



