






श्रीडूंगरगढ़ में 23 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 26 सितबंर को होने जा रही रीट प्रतियोगी परीक्षा में सेवा के लिए सभी समाज व सामाजिक संगठन आगे आ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की अपील के बाद शहर के सभी युवा बुजुर्गों के मार्गदर्शन में आने वाले मेहमानों के स्वागत सत्कार की तैयारियों में जुट गए है। करीब पांच हजार से अधिक लोग 26 को शहर में आएंगे व उनके लिए जितनी व्यवस्थाऐं की जा सके उतनी कम होगी। सभी समाज सराहनीय कदम उठाते हुए अपने समाजों की जिम्मेदारी ले रहें है और सर्व समाज व सभी के लिए भी तन मन धन से समाज सेवी व्यवस्थाएं करने में जुट गए। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की टीम श्रीराम भवन में, युवा नेता पूनमचंद नैण की टीम तेजा मंदिर भवन में, रामा सेवा समिति तथा रूणेचा पैदल यात्री संघ द्वारा रामा भवन में सर्व समाज के लिए व्यवस्थाऐं की जा रही है। वहीं अब आरएसएस ने भी बड़ा निर्णय लेते हुए सभी के लिए व्यवस्था करने का जिम्मा उठाया है।
संघ आया सभी के लिए आगे, बनेगा विद्यार्थी मित्र केन्द्र, स्वयंसेवक जुटें तैयारियों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर छात्र में सभी पुरूष अभ्यर्थियों के लिए तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए श्रीमती माली देवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर में आवास व भोजन व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा की गई है। श्रीडूंगरगढ़ खंड संघचालक आशाराम पारीक की प्ररेणा से बुधवार देर शाम हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रौढ़ प्रमुख भैराराम डूडी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क आवास, भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त संघ द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों को परामर्श एवं सहायता हेतु सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बैठक में संघ के नगर कार्यवाह विनोद कुमार वर्मा, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गौरीशंकर तावनिया, मूलचंद पालीवाल, राघव लखोटिया, महावीर प्रजापत, फतेह सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी अभ्यर्थी आशाराम पारीक 7023623660, भैराराम डूडी 9314204563, सहीराम 9928703499, सुरेंद्र चुरा 9309241265, फतेहसिंह जांगिड़ 9982862964, मूलचंद पालीवाल 9351163269 से संपर्क कर सकते है।
सर्व ब्राह्मण समाज के लिए पारिक भवन खोला, कर रहें है व्यवस्थाऐं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सेंटर मिलने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के अभ्यर्थियों के लिए पारीक समाज द्वारा पारीक भवन, कालूबास में 25 व 26 को रहने, खाने, चाय, नाश्ता सहित सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। समाज के युवा तैयारियों में जुट गए है और बुजुर्गों के निर्देशन मंा युवाओं को जिम्मेदारी बांटी जा रही है। पूरे राजस्थान के अभ्यर्थी सत्यनारायण पारीक 9414636244, कन्हैया लाल पुरोहित 9636829671, अरुण पारीक 9414416292, बालकिशन व्यास 9460564630, दिलीप कुमार 9413074899, बाबूलाल पांडिया 9413074935, देवकिशन पांडिया 9461140515, रामावतार पांडिया 9413074016, गिरधारी लाल जोशी 9413074474, प्रदीप जोशी 9413743872, प्रशांत पुरोहित 9309045910, अशोक तिवाड़ी 9460026026, श्याम जी पुरोहित 9414691983, संतोष बोहरा 9413074862, किशन जोशी 8432711777, गजानंद बोहरा 9414416477 पर संपर्क कर सकते है।
अखिल भारतीय जसनाथी महासभा ने जसनाथी समाज के लिए खोली धर्मशाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसनाथी महासभा श्रीडूंगरगढ़ ने रीट प्रतियोगी परीक्षार्थियों के रहने, खाने की निशुल्क व्यवस्था नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीदेव जसनाथजी धर्मशाला में की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ सिद्ध, महामंत्री सादुलनाथ सिद्ध भाम्भू एवं महासभा के कार्यकारिणी सदस्यों ने ये निर्णय लेते हुए सभी स्वजातिय परीक्षार्थियों से संपर्क करने का प्रयास भी कर रहें है। यहां रहने के लिए 24 सितंबर की शाम तक अपना पंजीकरण करवाने के लिए नीचे दिए नम्बरों पर संपर्क किया जा सकेगा। अभ्यर्थी अध्यक्ष रामनाथ सिद्ध 9636688328, महामंत्री सादुलनाथ सिद्ध 9413279739, व्यवस्थापक एडवोकेट सोहननाथ भादू 9929001812, तुलछनाथ गोदारा 9829132054, करणी सिंह सिद्ध बाना 9414429051, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ पूर्व 9414417382 से संपर्क कर सकते है।खत्री मोदी समाज के अभ्यर्थियों के लिए सीजराल में व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में सेंटर आने वाले पूरे राज्य के खत्री मोदी समाज के अभ्यर्थियों के लिए नेशनल हाइवे पर स्थित सीताराम मोदी फार्म हाऊस पर स्थित सीजराल रेस्टोरेंट का भवन खोला गया है। सुन्दरवाणी परिवार द्वारा यहां लड़के व लड़कियों की पृथक पृथक व्यवस्था की जा रही है तथा उनके रहने, खाने सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएगी। यहां अभ्यर्थी अपना पंजीकरण 25 सितबंर तक करवा लेवें। यहां रहने के लिए रामचन्द्र मोदी -09351619207, 9461219531 आशीष मोदी -8769698877 से संपर्क कर सकेंगे।
नामदेव दर्जी समाज ने की व्यवस्थाऐं
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नामदेव दर्जी समाज के अभ्यर्थियों के लिए आड़सर बास के श्रीगोपाल भवन में 25 व 26 सितबंर को रहने व खाने की सुविधा लच्छीराम थेपड़ा सहित समाज के बधुओं द्वारा व्यवस्थाऐं की जा रही है। यहां ठहरने के लिए अभ्यर्थी नारायणचंद थेपड़ा 9460928238, किशनलाल थेपड़ा 6378663383, रमेशकुमार थेपडा़ 9460509273, विनोद लोदा 9414416385, नवरतन थेपडा़ 6375206548, जितेंद्र तोलम्बिया 7014004224, मदन थेपडा़ 9079826578 से संपर्क कर सकते है।



