May 19, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईक चोर गिरोह का तांडव लगातार जारी है और क्षेत्र में दसों मोटरसाइकिलें चोरी होने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पहले पांच दिनों में छह बाईक चोरी होने के बाद गांव मोमासर में बाईक चोरी और अब फिर से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक ओर मोटरसाइकिल चोरी की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऊपनी में खेत काश्त करने वाला किसान ओमप्रकाश जाट शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ आया था। यहां तहसील वाली गली में दोपहर करीब एक बजे वह अपने रिश्तेदार अमराराम जाट के घर के आगे अपनी काले रंग की स्पलेण्डर बाईक खड़ी कर ट्रेक्टर लेकर खेत चला गया। शाम को सात बजे वापस आया तो उसे बाईक अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात बाईक चोर ने कस्बे की व्यस्त गलियों में से एक तहसील और पंचायत समिति के बीच वाली गली में दिन दहाड़े बाईक चुरा कर मानो पुलिस को सीधी चुनौती दी है। अब देखना यह है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाईक चोरी की घटनाओं पर पुलिस कब और कैसे नियंत्रण कर पाएगी।