May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2021। सर मुंडाते ही ओले गिरने की कहावत कस्बे में तीन युवाओं के साथ आज बीती है। मंदी एवं लोकडाउन के बाद पैसे कमाने की चाहत में क्रिकेट खेलने वाले युवा ही बुकी से जुड़ गए और अपना भविष्य दांव पर लगा दिया है। लेकिन ऐसे युवाओं का भविष्य खराब करने वाले बड़े सटोरिए की तलाश में पुलिस जुट गई है एवं श्रीडूंगरगढ़ में पकड़े गए बुकी के पासा जब्त मोबाईलों की काल रिकार्डिंग निकलवा कर सारे तार जोडें जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मारूती ओमनी वैन में हाईवे पर चलते हुए क्रिकेट बुकी चलाने के आरोपी दिनेश मीणा, श्यामसुंदर तावणियां, जितेन्द्र नाई क्रिकेट से जुड़े हुए है एवं ये खुद भी क्रिकेट खेला करते थे। इसी दौरान यह सरदारशहर के एक सटोरिए के सम्पर्क में आए एवं उससे लाईन लेकर बुकी शुरू की। तीनों नए ही लड़के ही है एवं पुलिस से बचने के लिए किसी एक जगह पर बैठ कर बुकी चलाने के बजाए चलती कार में बुकी चला रहे थे। तीनों जनों को गुरूवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया था एवं रिमांड के दौरान प्राप्त जानकारियों के अनुसार सट्टेबाजी के तार जोड़े जा रहे है। आरोपियों से सात मोबाईल एवं एक लैपटाप भी जब्त किया गया था, इनकी तकनीकी जांच करवाई जा रही है। अनुसंधान अधिकारी एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार को दुबारा न्यायालय में पेश किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस गिरफ्त में बुकी।