






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। त्योहार का सीजन और कोरोना की वापसी के साथ नागरिक सचेत रहें और मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। बीकानेर में बुधवार को 2 कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और श्रीडूंगरगढ़ में आज 13 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। आज सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोविशील्ड व कोवैक्सिन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। गांव उदरासर, शीतल नगर, बिग्गा, रिड़ी, ऊपनी, सांवतसर, दुलचासर, लखासर, शेरुणा, बिंझासर में कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे तथा मोमासर में कोवैक्सिन के दोनों डोज लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि नागरिक अपनी पहली डोज का समय पूरा होने पर सैकेंड डोज समय पर अवश्य लेवें।



