May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। त्योहार के सीजन में आपसी लड़ाई झगड़े क्षेत्र में बढ़ रहें है और लोग आपा खोते हुए एक दूसरे से गाली गलौच करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो रहें है। ऐसे में पुलिस अपराध को रोकने के लिए उत्पातियों को गिरफ्तार कर पाबंद कर रही है। बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार करने के बाद आज सुबह लड़ाई करते हुए तीन जनों को उपनिरीक्षक बलबीर ने कालूबास निवासी नंदलाल, राजाराम, रिद्धकरण सोनी को झगड़ा करते गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने नागरिकों से संयम बरतने व त्योहार शांति व खुशी के साथ मनाने की बात कही है।