May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। सीएम के श्रीडूंगरगढ़ आने पर आज शिविर सार्थक लगा। शिविर में शाम तक खूब काम हुए व ये शिविर सफलतम शिविर की श्रेणी में शामिल हो गया है। बता देवें शिविर का आयोजन लगातार हो रहा है परन्तु शिविरों में होने वाले कार्यों की संख्या आज हुए कार्यों से कई गुना कम रहते है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि अगर ऐसे सभी शिविरों में काम हो तो जनता का कोई काम शेष ही ना रहें। आज यहां बैंक भी सक्रिय नजर आए व सीएम के हाथों से 50 लाख का ऋण दिलवाया गया और 4 लाख का बीमा क्लेम दिया गया। शिविर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा एमएसएमई योजना में ये राशि दी गई। इसी प्रकार शिविर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा तोलियासर गांव के ग्राहक हनुमानसिंह पुरोहित की मृत्योपरांत उनकी पत्नी शांतिदेवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2-2 लाख रुपये के चेक मुख्यमंत्री के हाथों से दिलवाए गए। मृतक ग्राहक की आश्रिता को तो इस योजना का पता भी नहीं था एवं बैंक द्वारा पहल कर दिए गए क्लेम के बाद उन्होने मुख्यमंत्री व अभियान का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबन्धक सुनील अग्रवाल, विजय नेहरा, तोलियासर शाखा प्रबंधक ललित वर्मा उपस्थित रहे। वहीं ये पहला शिविर है जहां 500 से अधिक पट्टों का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री के आने का प्रभाव ही था कि यह पहला ऐसा शिविर था जिसमें बड़ी संख्या में पट्टे बनाए गए है। उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने बताया कि शिविर में 520 पट्टे बनाए गए और राजस्व विभाग द्वारा 56 खाता विभाजन, 35 रास्ता प्रकरण भी निपटा दिए गए। 3 ट्राईसाईकिलों का वितरण किया गया एवं 1 व्हीलचेयर भी दिव्यांग बालिका सारिका को दी गई। 1 पात्र बालिका को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 41 हजार की सहायता राशि दी गई। 1 जने का चयन पानलहानर योजना में किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विभागों ने शिविर में बम्पर काम किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम की उपस्थिती में बैंकों की भी रही सक्रियता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांगों को मिली ट्राईसाईकिलें।