






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर आने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने विभिन्न ज्ञापन देकर अपनी मांगें उठाई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के समक्ष प्रस्तुत है क्षेत्र में उठाई गई मांगों की खबर।
क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने लोक जुम्बिश कर्मचारी सेवा विनियम 1993 के तहत लगे हुए कार्मिकों को राजस्थान स्वैच्छा ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम 2010 के तहत समाहित कर राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है।
विधायक गिरधारीलाल महिया ने खादय सुरक्षा पोर्टल खोलने, जिले भर में किसानों को डिग्गियों के निर्माण पर नहरी किसानों की तर्ज पर अनुदान देने, श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी का हाईवे पर नवनिर्माण करवाने, ट्रोमा सेंटर स्थापित करवाने, शहर में स्थाई बस स्टैण्ड़ बनवाने, ड्रेनेज सिस्टम बनवाने और चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाओं की मांगों को उठाया। महिया ने इस दौरान वहां पहुंचे विद्युत निगम के एमडी अविनाश सिंघवी से भी मुलाकात की एवं विभिन्न वोल्टेज समस्या दूर करने, अतिरिक्त ट्रांसफारमर लगवाने, विभिन्न गांवों में नए 33केवी जीएसएस बनवाने की मांग की।
यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने वर्ष 2013 में हुई मूंगफली की सरकारी खरीद में अभी तक किसानों की बकाया पड़ी राशी का भुगतान करवाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनीयन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जिले में डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने एवं सर्मथन मूल्य पर किसान की 25 क्वींटल की उपज खरीद करने के बजाए उत्पादित समस्त उपज की खरीद करने की मांग की है।
अखिल भारतीय किसान सभा की और से सभा के जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल भादू एवं तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया एवं डीएपी कालाबाजारी को रोकने, डीएपी की उपलब्धता करवाने, रिओपन कृषि कनेक्शन पत्रावलियों के लंबीत कनेक्शनों को सामान देकर कनेक्शन जारी करवाने, फसल बीमा का वर्ष 2018-19-20 का बकाया क्लेम भुगतान करवाने, गांवों में गैर आबादी क्षेत्र में बसे लोगों के भुखड़ों का नियमन कर पट्टे जारी करने की मांग की है।
गांव सुरजनसर के सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में 50 वर्षों से लंबीत समस्याओं को दूर करने के लिए सुरजनसर से आड़सर तक तीन किलोमीटर डामर सड़क बनाने, सुरजनसर से जालबसर तक 9 किलोमीटर डामर सड़क बनाने, सुरजनसर में बालिका राउमावि स्वीकृत करने, अभी बने हुए राउमावि में पांच कमरों का निर्माण करवाने, सुरजनसर में पानी की टंकी बनवाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत शेरूणा की सरपंच मंजू कंवर की और से उनके पुत्र एडवोकेट रणवीरसिंह राठौड ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा एवं नारसीसर गांव में रेलवे अंडरब्रिज बनवाने, शेरूणा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र में क्रमोन्नत करनें, शेरूणा में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र को चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, शेरूणा की राउमावि में विज्ञान संकाय शुरू करवाने, शेरूणा में 220 केवी जीएसएस बनवाने, शेरूणा में सहायक अभियंता कार्यालय को पुन: शुरू करने, नारसीसर गांव में टयुबवैल की स्वीकृत करने की मांग की है।
स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने सत्र 2020-21 में आरटीई का भुगतान वर्ष भर का करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में कोडाराम भादू, मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाकर, रणवीरसिंह तंवर, रामसिंह भादू, अजय दूबे, राकेश व्यास, धूडाराम गोदारा, मोहनसिंह मील, कांतिप्रकाश दर्जी, नवरंग पूनियां, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, सहीराम जाखड़, भागीरथ बोयल, मालाराम खिलेरी आदि शामिल रहे।
स्कूल शिक्षा परिवार के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद स्वामी, सुरेन्द्र महावर, रमेश व्यास आदि ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को ज्ञापन देकर आरटीई के तहत पुनर्भरण भुगतान दीपावली से पूर्व करने की मांग की है।
गांव ठुकरियासर के सरपंच अमराराम एवं सरस सेना अध्यक्ष हनुमानाराम गोदारा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर गांव में मीठे पानी के स्थल पर टयुबवैल बनवाने, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र स्वीकृत करने, राउमावि में नए कमरे बनवाने, स्टेडियम का निर्माण करवाने, अलग से बालिका राउमावि बनवाने और गांव में आबादी भूमि का विस्तार करने की मांग की है।
गांव जैतासर के सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने जेतासर के राउप्रावि को उच्च माध्यमिक स्तर क्रमोन्नत करने, जैतासर पंचायत क्षेत्र में आबादी भूमि का विस्तार करने की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को दिया है।
आठ गांवों की सड़क संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन देकर लाधड़िया से डेलंवा तक सम्पर्क सड़क बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उदरासर से सरपंच किशनाराम गोदारा, पूर्व सैनिक धुड़ाराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, सूरज नाथ सिद्ध, गांव डेलवा से सरपंच प्रतिनिधि डालुराम मेघवाल, मघाराम गोदारा, गजानंद पारीक, मोटाराम जाट, बंशीधर पारीक, केसराराम मेघवाल, श्रवणराम जाट, तोलाराम जाट, गांव लाधडिया से मुनीराम गोदारा आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक आवास पर पहुंच कर उनको भी ज्ञापन दिया एवं शीघ्रताशिघ्र लाधडिया से डेलवां तक 8 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम मारू ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में कोयला खनन शुरू करवाने और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में थर्मल पावर की स्थापना करने की मांग की है। मारू ने एक अन्य ज्ञापन में पालिका द्वारा 20 वर्षों पूर्व बनाए गए पट्टों का विक्रय हस्तांतरण नहीं करने की शर्त को समाप्त करने की मांग की है।
विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, श्याम सुंदर सारस्वत, रूपाराम नाई आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर नियमितीकरण, मानदेय वृद्धी सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया।
केऊ पुरानी की छात्राओं ने राउप्रावि केऊ पुरानी को रामावि केऊ पुरानी में क्रमोन्नत करवाने की मांग की है।
गांव डेलंवा की छात्राओं ने गांव के रामावि को राउमावि में क्रमोन्नत करवाने की मांग की है।



