






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक मेहंदी रंग का यात्रा बैग गिर गया है। वार्ड 40 के निवासी प्रह्लाद पुरोहित ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे सरकारी अस्पताल से पानी की टंकी के बीच टैम्पो से बैग गिर गया है। पुरोहित ने बैग लौटाने की अपील करते हुए बताया कि बैग में जरूरी चिकित्सा रिपोर्ट व लड्डू गोपाल के साथ कुछ कीमती सामान भी है। पुरोहित ने कहा की जिसे बैग मिला है वह भी निस्संदेह मालिक की तलाश में होगा। बैग मिलने पर नागरिक 9351973680 तथा 9784577964 पर संपर्क कर सकते है।
पाठक बने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत शनिवार को भी सरदारशहर से बीकानेर जा रही एक बस से श्रीडूंगरगढ़ में गलती से एक राजपूती पोशाकों का बैग उतर गया था। जिसकी खबर टाइम्स में प्रकाशन के मात्र 15 मिनट में बैग मालिक के पास कस्बे से फोन आ गया और बस मालिक ने श्रीडूंगरगढ़ आकर बैग ले लिया। बैग मालिक ने टाइम्स का आभार जताया व बस मालिक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स जन जन की आवाज बन चुका है। वहीं बैग लौटने वाले ने भी गलती से बैग आ जाने के बाद टाइम्स में खबर पढ़ कर बैग सही जगह लौटा पाने के लिए टाइम्स का आभार जताया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के हर गांव व हर गली घर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक आज टाइम्स की ताकत बन गए है। आप भी अपने परिचितों को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों से जोड़ने के लिए क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जोड़ें।



