May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। देशभर के विभिन्न शहरों में प्रवासी नागरिकों के रूप में सक्षम व्यापारी एवं उद्योगपति माहेश्वरी समाज के लोग बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे हुए है एवं हनुमान क्लब के प्रसिद्ध बॉलीवॉल मैदान में अपना दमदख दिखा रहे है। प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश राठी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार रात को भी 12 लीग मैच हुए है। मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू हुए मैचों में परिणाम कुछ इस प्रकार रहे एवं मैन आफ दी मैच भी प्रत्येक मैच में दिए गए। मंगलवार को पहला मैच राजस्थान स्पोर्टस इरोड तमिलनाडू ने नोखा स्पोर्टस को 2-0 से हराया, जिसमें रमेश राठी मैन आफ दी मैच बने। दूसरे मैच में गुरूकुल बीएल मोहता सींथल ने भीलवाड़ा महेश क्लब को 2-1 से हराया और सुजीत करनाणी मैन आफ दी मैच बने। राजस्थान स्पोर्टस दिल्ली ने श्रीडूंगरगढ़ फाईटर्स को 2-0 से हराया और हरिशंकर झंवर मैन आफ दी मैच बने। विनायक स्पोर्टस अहमदाबाद ने आदर्श क्लब श्रीडूंगरगढ़ को 2-0 से हराया और केशव लखोटिया मैन आफ दी मैच बने। गजनरे स्पोर्टस ने राजस्थान स्पोर्टस इरोड तमिलनाडू को 2-0 से हराया और धीरज भूतड़ा मैन आफ दी मैच बने। श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस ने भीलवाड़ा महेश क्लब को 2-0 से हराया और राहुल नाढ़ाणी मैन आफ दी मैच बने। अक्कासर स्पोर्टस ने राजस्थान स्पोर्टस दिल्ली को 2-0 से हराया और हरिशंकर झवंर मैन आफ दी मैच बने। नापासर स्पोर्टस ने विनायक स्पोर्टस को 2-1 से हराया और शुभम मैन आफ दी मैच बने। महेश स्पोर्टस भिवंडी ने राजस्थान स्पोर्टस इरोड़ तमिलनाडू को 2-0 से हराया और राजू नाढाणी मैन आफ दी मैच बने। श्रीडूंगरगढ़ फाईटर्स ने सुभाष क्लब नापासर को 2-1 से हराया और अरविंद बिहानी मैन आफ दी मैच बने। आदर्श क्लब श्रीडूंगरगढ़ ने गजनेर युवा को 2-1 से हराया और मनोज बल्देवा मैन आफ दी मैच बने। सोमवार को 12 और मंगलवार को 12 कुल 24 लीग मैच हो चुके है एवं इन मैचों के परिणामों के बाद आठ टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई है एवं 8 टीमें सुपर एट में पहुंच चुकी है। सभी मैचों का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है। आप सभी sridungargarh times के नाम से फेसबुक पर सर्च कर पेज को लाईक करें और सभी मैचों की रिकार्डिंग देंखें।