






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवबंर 2021। क्षेत्र के 10वीं व 12वीं पास युवा जो राजस्थान पुलिस में नौकरी करना चाहते है वे आज से 4588 पदों की कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार के लिए भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थी 3 दिसबंर तक आवेदन कर सकते है और अगले साल जनवरी में परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। भर्ती में जयपुर कमिश्नरेट में 818 पद, जयपुर ग्रामीण में 71, बीकानेर में 153, करौली 75, भीलवाड़ा 184, राजसमंद 125, चित्तौड़गढ़ 163, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट 349, जोधपुर ग्रामीण जिला 96, जैसलमेर 86, जालोर 113, कोटा शहर 120, कोटा ग्रामीण 53, बूंदी 83, बारां 103, झालावाड़ 96, जीआरपी अजमेर 30, जीआरपी जोधपुर 16 पद है तथा शेष पद आएसी व सेवानिवृत सैनिकों के लिए होंगे। इसमें योग्यता जिला पुलिस में कांस्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। आरएसी और एमबीसी बटालियन कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतक योग्यता 10वीं पास है। पुलिस दूरसंचार- फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन 10 नवबंर से 3 दिसबंर तक करना होगा। खिलाड़ियों के 67 पदों के लिए अलग से भर्ती निकलेगी व इसके लिए अलग से विज्ञप्ति जारी होगी। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंटस वैरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थी को http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन करना होगा।



