May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हनुमान क्लब प्रांगण में चल रही अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की शूटिंग बॉलीवॉल प्रतियोगिता में शामिल हुई टीमों में से 8 टीमें सुपर एट में पहुंच चुकी है और इन टीमों का सेमिफाईनल में पहुंचने के लिए मुकाबला आज बुधवार शाम से शुरू होगें। 8 मुख्य टीमों के छंटनी होने के बाद आज से होने वाले मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। मीडिया प्रभारी सुदीप राठी ने बताया कि सुपर एट टीमों को दो ग्रुप में चार-चार टीमों के रूप में बांटा गया है एवं सभी टीमों के आपस में 12 मैच होगें। इन मैचों के आधार पर आठ में से चार टीमें सेमिफाईनल में पहुंचेगी। ग्रुप 1 में बजरंग क्लब नापासर, विनायक स्पोर्टस अहमदाबाद, गजनेर स्पोर्टस एवं अक्कासर स्पोर्टस रही है एवं ग्रुप 2 में महेश क्लब भिवंडी, राजस्थान क्लब दिल्ली, श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस एवं नापासर स्पोर्टस रही है।

ये रहेगा आज के मैचों का शेडयूल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को शाम 4 बजे पहला मैच बजरंग क्लब वर्सज विनायक स्पोर्टस का होगा। दूसरा मैच महेश क्लब भिवंडी और राजस्थान स्पोर्टस दिल्ली का, तीसरा मैच गजनेर स्पोर्टस और अक्कासर स्पोर्टस का, चौथा मैच श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस और नापासर स्पोर्टस का, पांचवा मैच बजरंग क्लब नापासर और गजनरे स्पोर्टस का, छठां मैच श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस और महेश स्पोर्टस भिवंडी का, सातवां मैच अक्कासर स्पोर्टस और विनायक स्पोर्टस का, आठवां मैच राजस्थान स्पोर्टस दिल्ली और नापासर स्पोर्टस का, नौवां मैच गजनेर स्पोर्टस और विनायक स्पोर्टस का, दसवां मैच महेश स्पोर्टस भिवंडी और नापासर स्पोर्टस का, ग्यारहवां मैच बजरंग क्लब नापासर और अक्कासर स्पोर्टस का और बुधवार का अंतिम बारहवां मैच श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्टस एवं राजस्थान स्पोर्टस दिल्ली के बीच होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुपर एट के मैच आज प्रारंभ होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज होंगे रोमांचक मुकाबले।