May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित कस्बे में भी होने वाली वाहन दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कल रात एक 30 वर्षीय युवक की मौत सातलेरा के पास हुई व आज दोपहर अभी एक दुर्घटना में फिर एक 30 वर्षीय युवक ने प्राण गवां दिया है। कृषि मंडी रोड पर एक टैक्सी चालक ने कृषि मंडी में कार्य करने वाले श्रमिक को टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंडी में पलदारी का काम करने वाला 30 वर्षीय अनिल सरदार को टक्कर लगने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है व सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई है।