






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए त्यौहार बने माहेश्वरी समाज की अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता का आज अंतिम दिन है और आज शाम 3 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे।दोनों सेमीफाइनल के बाद आज शाम को ही फाइनल मैच होगा व पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश राठी ने बताया कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार रात को सुपर 8 मुकाबले आयोजित किए गए। सुपर 8 के 12 मुकाबले हुए और अंकों के आधार पर गजनेर स्पोटर्स, नापासर स्पोटर्स, श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स व बजरंग क्लब नापासर सेमीफाइनल में पहुंची है। इनमें पहला सेमीफाइनल आज दोपहर 3 बजे गजनेर और नापासर स्पोटर्स के बीच होगा। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

यह रहे सुपर 8 के परिणाम और मैन ऑफ दी मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता में बुधवार रात हुए सुपर 8 के 12 मुकाबलों में बजरंग क्लब ने विनायक क्लब अहमदाबाद को 2-1 से हराया तथा मैन ऑफ दी मैच ‘गोपाल बाहेती’ रहे। राजस्थान स्पोटर्स दिल्ली ने महेश स्पोटर्स भिवंडी को 2-1 से हराया तथा ‘हरिशंकर झंवर’ मैन ऑफ दी मैच रहे। गजनेर स्पोटर्स ने अक्कासर स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा ‘शिवशंकर’ मैन ऑफ दी मैच रहे। श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स ने नापासर स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा ‘मेघराज कलानी’ मैन ऑफ दी मैच रहे। गजनेर स्पोटर्स ने बजरंग क्लब नापासर को 2-0 से हराया तथा ‘मनीष मिमाणी’ मैन आफ दी मैच रहे। श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स ने महेश क्लब भिवंडी को 2-0 से हराया तथा ‘अमित बिहानी’ मैन ऑफ दी मैच रहे। अक्कासर स्पोटर्स ने विनायक स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा ‘घनश्याम डागा’ मैन आफ दी मैच रहे। नापासर स्पोटर्स ने राजस्थान स्पोटर्स दिल्ली को 2-0 से हराया तथा ‘शुभम दिग्गा’ मैन ऑफ दी मैच रहे। गजनेर स्पोटर्स ने विनायक स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा ‘अभिषेक पेड़ीवाल’ मैन ऑफ दी मैच रहे। नापासर स्पोर्ट्स ने महेश स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा ‘विनोद झंवर’ मैन ऑफ दी मैच रहे। बजरंग क्लब नापासर ने अक्कासर स्पोटर्स को 2-1 से हराया तथा गोपाल मोहता मैन ऑफ दी मैच रहे। सुपर 8 का अंतिम मुकाबला श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स ने राजस्थान स्पोटर्स दिल्ली को 2-0 से हराया तथा ‘राहुल नाढानी’ मैन ऑफ दी मैच रहे। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक हुए और कड़े संघर्ष के बीच खिलाड़ी एक एक पॉइंट के लिए पसीना बहाते नजर आए। पॉइंट के लिए लंबी रैली चली और आज फाइनल में कांटे की टक्कर के मैच आयोजित होंगे।




