May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। हनुमान क्लब श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे रोमांचक बॉलीवॉल मैच के आयोजन में पहला सेमीफाइनल सम्पन्न हो गया है। अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता में समाज के दीनदयाल तापड़िया ने गजनेर स्पोर्ट्स व नापासर स्पोर्ट्स का टॉस करवाया। पहले सेमीफाइनल के शानदार मैच में गजनेर स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर सर्विस ली और 2-0 से मैदान भी जीत लिया। फाइनल में पहुंची पहली टीम में कैप्टन शिवशंकर झंवर को समाज के मूलचंद बिहाणी ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।