






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता के मैच हनुमान क्लब मैदान पर खेले जा रहें है। यहां चल रहे बॉलीवॉल मैच में दर्शकों का उत्साह चरम पर है। बड़ी संख्या में महिला दर्शक भी उपस्थित है। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कांटे की टक्कर का चल रहा है। फाइनल मुकाबले के बाद रंगारंग समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता कस्बे के हरिशंकर बाहेती करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी महासभा के महामंत्री संदीप काबरा होंगे। बॉलीबाल, कैरम, शतरंज के विजेताओं को ट्रॉफियां दी जाएगी।




