May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। हनुमान क्लब के मैदान में खेले जा रहें फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में एक एक पॉइंट के संघर्ष में गजनेर स्पोर्ट्स की टीम ने अखिल भारतीय माहेश्वरी बॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल जीत लिया। फाइनल के बाद विजेता टीम को शुभकामनाओं की झड़ी लग गई व गजनेर से भी उन्हें बधाइयां मिली। फाइनल समाप्त होने के साथ ही पटाखों की गूंज और बैंड बाजे के धुन के साथ पुरुस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ। समारोह अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती, माहेश्वरी महासभा के महामंत्री संदीप काबरा समारोह के मुख्य अतिथि, नोखा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, देशनोक पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, उत्तरी प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक व बाबूलाल मोहता मंच पर आसीन रहें। सभी वक्ताओं ने माहेश्वरी समाज के इस खेल महोत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की। अतिथियों ने स्थानीय माहेश्वरी सभा व श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी युवक संगठन, महिला समिति की सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया। बॉलीबाल विजेता, उपविजेता सहित कैरम, शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं व उपविजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। समारोह का संयोजन रामचंद्र राठी ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक ओमप्रकाश राठी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों व दर्शकों का आभार जताया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने जोरदार खेल उत्सव का आनंद लिया।