August 29, 2026
go

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2021। गांव लिखमादेसर में एक पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पिता ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मंगलवार को पुलिस ने इस विवाद में 2 पुत्रों को 151 में गिरफ्तार भी किया था। अब गांव के मेघनाथ ने अपने चार पुत्रों व एक पड़ौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़ित ने अपने पुत्र ज्ञाननाथ, धन्नानाथ, भागीरथ नाथ, स्वरूप नाथ तथा एक पड़ौसी रुघनाथ पर मूंगफली दवाई, फसल, मूंगफली गोटा, डीजल के नगद रुपए मांगने पर गत 3 सितंबर 2021 को गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने मेघनाथ को उठा कर ओपन वेल में डालने का प्रयास किया व रोला मचाने पर पत्नी भी मौके पर आ गई। आरोपियों ने मेघ नाथ का ट्रेक्टर छीन लिया व काम में नहीं लेने देने की बात कही। मामले की जांच एएसआई रामनिवास कर रहें है।