






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2021। जिला डूंगरपुर के गांव सूरज में राज्यस्तरीय अंडर- 14 कबड्डी के मुकाबले का मैदान और अजमेर संभाग की टीम के सामने बीकानेर संभाग की टीम। बीकानेर संभाग की टीम में खेल रही थी राउप्रा संस्कृत विद्यालय लखासर की बालिकाएं। टीम की कप्तान दुर्गा, सहित खिलाड़ी जेता कंवर, वसुंधरा, संजु, रेखा, कविता, पूजा ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया और अजमेर की टीम को धूल चटा दी। गुरुवार शाम आयोजित हुए इस मैच के बाद गांव में उत्साह का माहौल है व खेलप्रेमी युवाओं ने टीम को बधाई दी है। महिला सरपंच चंदा देवी ने बालिकाओं की सफलता पर गर्व जताया है व सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी ने कहा कि बालिकाओं ने गांव का नाम रोशन कर दिया है व राज्य स्तर पर लखासर की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाई है। आगामी कार्यक्रम में बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। दल प्रभारी गायत्री ने टीम को शुभकामनाएं दी।



