






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2021। धर्म भारतीय समाज की नींव है जो व्यक्ति को सदाचार सीखाता है। धर्म ही बुराई की और बढ़ने से रोकता है और व्यक्ति को देश, धर्म, समाज में सद्भाव के साथ अपना श्रेष्ठ देने की प्ररेणा देता है। सदाचारी व्यक्ति ही धार्मिक हो सकता है। ये विचार व्यक्त किए क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव रिड़ी में चल रहें भागवत आयोजन में। गुरूवार शाम महिया भागवत में पहुंचे तो आयोजक परिवार के पदमनाथ बलिहारा, किसननाथ बलिहारा, सूरतनाथ, गणपत नाथ, गोपाल नाथ, भगवान नाथ सहित बलिहारा परिवार द्वारा स्वागत किया गया। महिया ने आयोजकों का आभार जताया।
आप भी घर बैठे भागवत महात्म्य का लाभ लेवें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सभी नागरिक अपने घर बैठे आज श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव शामिल हो सकेंगे। आज कथा की पूर्णाहुति समारोह का दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर किया जाएगा। कथा वाचक पूनरासर वाले तुलछीराम पारीक ने बताया कि अंतिम दिन की कथा में जुड़ने से कथा महात्म्य का लाभ भक्तों को प्राप्त होता है। पारीक ने बताया कि आज दत्तात्रेय की 24 गुरूओं की कथा के साथ भागवत की पूर्णाहुति होगी। आयोजकों ने बताया कि आज शाम से यहां जसनाथ जी महाराज के जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।
https://www.facebook.com/sridungargarhtime/
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक करें जिससे आप क्षेत्र की सभी खबरों के साथ महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़ सकें।






