






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2021। गांव उदरासर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन आज सुबह हुआ जिसमें बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, खाजूवाला सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 22 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच किशनाराम गोदारा, समाजसेवी प्रेमचंद पंचारिया ने किया। इस दौरान रामकुमार सारस्वत, दुलाराम गोदारा, दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत, बाबूलाल गोदारा, रामकिशन मोट आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की बात कही। इन दिनों गांवो में ग्रामीण ओलंपिक की तैयारी चल रही है और बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल मनोरंजन से जुड़ रहें है।



