May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में एक 17 वर्षीय किशोर तीन दिन से घर से गायब है और परिजन उसे तलाश कर परेशान हो गए है। आज परिजन थाने पहुंचे और थानाधिकारी को पत्र देकर किशोर को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। किशोर की मां शारदा देवी पत्नी भानीनाथ सिद्ध ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को बताया कि उसका पुत्र मुरली सिद्ध 27 नवबंर को सुबह 10 बजे घर से बिना बताएं निकल गया व परिजनों ने उसे ढूंढने के कई असफल प्रयास किए है। किशोर का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं किशोर नजर आए तो वे पुलिस को या 9783565068 नम्बरों पर सूचना देवें। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।