May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 दिसंबर 2021। समाज में दहेज के लिए गृहस्थी उजड़ने के मामले लगातार बढ़ रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव कल्याणसर नया की विवाहिता ने अपने विवाह के 18 वर्ष बाद अपनी सास, ससुर व जेठ, जेठानी पर आरोप लगाते हुए दहेज के लिए परेशान करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव की भादूदेवी सुथार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि उसका विवाह 2003 में कल्याणसर नया निवासी हाल आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ के हनुमानाराम सुथार के साथ हुआ व आरोपी उसे तंग परेशान कर रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के सुपुर्द कर दी है।