






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के खाखी धोरा मंदिर के 35 वर्षों से पूजा कर रहें संत रामानंद के देहावसान के बाद आज उनके समाधी स्थल पर आज हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रीडूंगरगढ़, जैसलसर, बिग्गा, सातलेरा, अभयसिंहपुरा के निवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां आज गौवंश के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सवा पांच क्विंटल मीठी लापसी बनाई गई। भंडारे में बड़ी संख्या में इन पांचो स्थानों से पुरूषों व महिलाओं ने बच्चों सहित प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सामूहिक सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण मिला और यहां इन गांवो के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर सेवाएं दी। सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।






