






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने एक दलित महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश कुमार ने बताया कि गांव आड़सर मे 19 नवबंर की घटना में शंकरलाल मेघवाल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए गांव आड़सर निवासी बीरबल जाट पर गलत नीयत से अपने पति को शराब पीला कर बेहोश करने व ढाणी में घुस आया व लज्जा भंग करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच करते हुए सीओ दिनेश कुमार ने आज गांव आड़सर से बीरबलराम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।




