May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। गरीबों को एक झटके में पैसे वाला बनने का झांसा देकर उनसे पर्ची सट्टा खिलवाने वाले एक जने को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई ईश्वरसिंह की अगुवाई में गश्त पर निकली टीम ने पुराने बिजली घर के पास एक पर्ची सट्टा करवाने के आरोप में जुआरी को गिरफ्तार किया है और उससे सट्टा लगवाए गए पैसे भी जब्त किए हैं। गश्त पर निकली टीम को मुखबिर से सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को देख कर सट्टा खेलने वाले व्यक्ति तो भाग गया और खिलवाने वाले हरियाणा के चरखी दादरी निवासी ओर हाल मोमासर बास निवासी 33 वर्षीय कृष्ण जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पर्ची, पेन ओर 970 रुपये जब्त किए गए हैं।