May 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। रीट भर्ती में हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है और आज श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया व जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने रीट भर्ती की सीबीआई जांच की मांग की और धरने पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को गिरफ़्तार करने का विरोध किया। सरकार के तानाशाह रवैये के खिलाफ युवाओं ने नारेबाजी की। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, भाजयुमो शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, पार्षद भरत सुथार, प्रिशु स्वामी, गौरीशंकर माली, प.देवराज शर्मा, किशन पूरी, अमित पारीक, नन्दू नाई, रिपु सिंह, फतेह सिंह जांगिड़, भवानी सिंह, राज शर्मा, मुदित भादानी, अनमोल मोदी, वीर मनीष, शुभकरण सिंह, भरतसिंह राजपुरोहित, प्रतापसिंह सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहें व रीट परीक्षा में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की।