






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। हाथ तिरंगा और रगों देशसेवा का दौड़ रहा जज्बा, देशभक्ति गानों की धुन, आर्मी भर्ती की नारे लगाते हुए युवा ये दृश्य आज श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर नजर आया। अंचल के गांव-गांव से आए युवाओं ने आज शहर की सड़कों पर युवा नेता डॉ. विवेक माचरा की अगुवाई में रैली निकाली। माचरा ने रैली को संबोधित करते हुए दो साल से भर्ती नहीं निकाल कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस व भाजपा के नेताओं द्वारा इसकी अनदेखी करने के लिए आड़े हाथों लिया। सांसद अजुर्नराम मेघवाल को निशाना बनाते हुए माचरा ने केन्द्र में उनकी सरकार से शीघ्र भर्ती करवाने की पूरजोर मांग की और भर्ती सीकर व झुंझुनु की बजाय बीकानेर में करवाने के साथ देशसेवा में जाने की तैयारी में जुटे युवाओं को तीन साल की छूट भर्ती में देने की बात कही। युवाओं की आक्रोश रैली तेजा मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय पहुंची। युवाओं ने कार्यालय का घेराव किया और इस दौरान उपस्थित पुलिस ने उपखंड कार्यालय में प्रवेश से युवाओं को रोकने का प्रयास किया परंतु युवा जोर.जबरदस्ती कार्यालय में घुस गए। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं की ओर से डॉ. माचरा ने जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल ने फोन पर बात की और मांग को सरकार तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा तथा सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कानून व्यवस्था संभाल रखी थी। शिवराण ने यहां युवाओं व प्रशासन के बीच मध्यस्थता की और युवाओं ने प्रशासन को प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इस आक्रोश रैली को ओमप्रकाश नायक, हनुमान भादू, रामनिवास, कमल किशोर, कन्हैया विश्नोई, हेतराम डेलू, हरुराम मेघवाल, मनोज सिद्ध, रामदेव बाना, धरमाराम, महावीर, मुकेश, अनाराम, गजानंद मुखराम गोदारा, रामकिशन आदि युवाओं ने संबोधित किया व एक स्वर में आर्मी भर्ती करवाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें व नारेबाजी करते रहें।







