






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। नेशनल हाइवे पर शेरुणा के पास एक ट्रक पलट गया जिससे हाइवे पर आधा घण्टे जाम रहा और दोनों रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। शेरुणा से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा ट्रक करीब 2 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गया और यहां इसे उठाने आई क्रेन के कारण रास्ता बंद हो गया। आखिर आधे घण्टे की मशक्कत के बाद ट्रक को खड़ा किया गया व रास्ता खुल पाया। इस दौरान शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंची व रास्ता दुरुस्त करवाया।





