May 20, 2026
sade

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। नेशनल हाइवे पर शेरुणा के पास एक ट्रक पलट गया जिससे हाइवे पर आधा घण्टे जाम रहा और दोनों रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। शेरुणा से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा ट्रक करीब 2 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गया और यहां इसे उठाने आई क्रेन के कारण रास्ता बंद हो गया। आखिर आधे घण्टे की मशक्कत के बाद ट्रक को खड़ा किया गया व रास्ता खुल पाया। इस दौरान शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंची व रास्ता दुरुस्त करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक सीधा करने के दौरान हाइवे पर आधा घंटे रास्ता बंद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रास्ता दुरस्त करवाया।