May 20, 2026
dsaaa

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह से पत्रकार के समर्थन में नागरिकों का संघर्ष प्रशासन से लंबी वार्ता के बाद सफल हुआ है। पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है व पूरी जांच का आश्वासन दिया है। आबकारी जिलाअधिकारी ने शराब ठेका तीन दिन के लिए संस्पेंड कर दिया है। प्रदर्शन कारियों ने ठेका संचालक छैलूसिंह की भूमिका की जांच करवाने, 8 बजे सभी ठेके बन्द करवाने व 8 बजे के बाद खुलने वाले ठेके के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा एफआईआर करने की भी मांगे की है। वार्ता में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, आबकारी सीआई प्रदीप कुमार, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, सभी क्षेत्रीय पत्रकार गण सहित भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, श्यामसुंदर पारीक, विवेक माचरा, पूनमचंद नैण, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर लाल पारीक, तोलाराम मारू, राजेश शर्मा, तुलसीराम चौरड़िया, तोलाराम जाखड़, महेश राजोतिया, हेमनाथ जाखड़, भवानी तावनिया, नवरत्न राजपुरोहित, विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश गौड़, संतोष विनायकिया, सुनील तावनिया, कुंदन पारीक, मुकेश पारीक, नवरत्न पारीक सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आखिर तीन दिन के लिए शराब ठेके को सीज किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में प्रशासन के साथ प्रदर्शनकारियों की लंबी वार्ता चली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सील-चिट लिखकर दुकान के बाहर चस्पा की गई।