May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान की रोही व आसपास की रोही में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर को उड़ते दिखाई दिया और ग्रामीण कौतूहल से भर गए है। गांव के सांवरमल सहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गांवभर में यही चर्चा है कि आखिर ये हो क्या रहा है.? बता देवें इस संबंध में एक पोस्ट वायरल हो रही है।
पोस्ट में लिखा है ये-
राजस्थान के कुछ जिलों में इन दिनों हेलिकॉप्टर का कौतुहल चल रहा है। ये हेलीकॉप्टर इधर उधर उड़ान भरता है जिसके नीचे एक बड़ा लूप लटका हुआ नजर आता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी सरकार पेयजल को लेकर अत्यधिक गंभीरता से काम कर रही है। इसी कारण मोदी सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय की स्थापना की थी। यह जल शक्ति मंत्रालय राजस्थान, पंजाब, गुजरात के उन इलाकों में एक विशेष सर्वे कर रहा है, जहां पर पानी की अक्सर कमी पाई जाती है। इस सर्वे को हेलीबोर्न सर्वे कहा जाता है। हेलिबोर्न सर्वे धरती के अंदर 500 मीटर तक का एक्सरे खींचने में और रिपोर्ट बनाने में सक्षम है। ये हेलीकॉप्टर जहां-जहां घूमेगा उस उस इलाके का डेटाबेस बनाएगा जिसमें यह पता चलेगा कि यहां पर जमीन के नीचे पानी है या नहीं है? यदि है तो कितना गहरा है? पानी मीठा है अथवा खारा है? इन सब की जानकारी इस टेक्नोलॉजी से प्राप्त हो जाएगी। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना जबरदस्त काम किया जा रहा है कि जिस दिन यह डाटा कलेक्शन पूरा हो जाएगा हमें एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि हमारी जमीन के कौन से हिस्से में नीचे मीठे पानी की धारा बह रही है, इस सर्वे से पानी के नए स्रोत ढूंढने में शानदार मदद मिलने वाली है। जल जीवन है, जल सीमित भी है, इसलिए इसका बेहतरीन मैनेजमेंट भी बेहद जरूरी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान की रोही में घूम रहा है हेलीकॉप्टर। (फोटो- सांवरमल सहू)