






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2022। हाथ में तिरंगा लेकर गाय को राष्ट्र गौमाता घोषित करवाने के लिए देशभर में आमजन में चेतना का प्रसार हो इसके लिए बालोतरा से एक 22 वर्षीय युवा प्रिंस पंचारिया केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकला है। प्रिंस इस जागृति मिशन के साथ आज शाम 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और विश्वकर्मा मंदिर के आगे उनका स्वागत सम्मान किया गया। प्रिंस ने बताया कि सरकार गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित तभी करेगी जब आमजन में इसके प्रति जागृति होगी और गौमाता घोषित हो जाने पर गौहत्या पर रोक लग सकेगी। प्रिंस ने बताया कि वे शिव भक्त है और शिव तांडव नृत्य में पारंगत है। उन्होंने बताया कि 7 मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और वे भगवान शिव के दर्शन कर वहां नृत्य करेंगे। प्रिंस का सम्मान करने गौशाला सेवा संघ के जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, बजरंग दल के अध्यक्ष नवरत्न राजपुरोहित, विश्व कर्मा मंदिर के व्यवस्थापक पवन सुथार, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, शूरवीर मोदी, मदन सोनी, राज सुथार, पुरषोत्तम तावनियां, नारायणलाल जाट, प्रियंक शाह, राजेश दातवानी पहुंचे। सभी ने फूलमाला पहना कर उनका सवगत किया और पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। विश्वकर्मा मंदिर में उनके ठहरने व भोजन आदि की व्यवस्था की गई है तथा यहां से प्रातः वे रवाना होकर तोलियासर, आड़सर के मार्ग से सरदारशहर की ओर प्रस्थान करेंगे।
शेरुणा में ग्रामीणों ने प्रिंस का फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव शेरूणा से आज सुबह सात बजे रवाना होने से पूर्व प्रिंस का गांव के सत्यम कम्प्यूटर सेंटर के प्रांगण में फूलमालाओं से भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव के जेठनाथ, किशननाथ, आसनाथ, हरचंदनाथ, रतनलाल, ओमसिंह, जगदीशराम कंस्वा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। सेंटर संचालक प्रेमनाथ ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने प्रिंस की यात्रा मंगलमय रहें इसके लिए भगवान शिव से प्रार्थना की तथा शुभकामनाएं दी।






