May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2022। इस बार 111वां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस देश भर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है। अनेक संगठन महिलाओं को सम्मानित करने के आयोजनों में जुटी है तथा क्षेत्र के गांव उदरासर में मरूधर इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा गांव में उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलवाने मे सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं तथा प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। संचालक धुड़ाराम गोदारा ने बताया कि 8 मार्च को आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रांगण में सुबह 11.15 बजे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एलपीजी बिक्री प्रमुख ज्योति तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान सावित्री गोदारा, मुकेश कुमार होंगे। समारोह में पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा व सरपंच किशन गोदारा सहित ग्रामीण शामिल होंगे।
युवाओं ने की सेवा की पहल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सभी धर्मों के युवा सेवा को प्रमुखता देते हुए अनेक सेवाकार्यों के लिए पहल कर रहें है। सिलावट समाज के युवक समीर भुट्टा ने अपने जन्मदिन पर मित्रों के साथ पार्टी नहीं करके अपने मित्रों को लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां अनिकेत चौधरी, अरफान सिलावट, जावेद, फारूख, अमीर, भरत के साथ मिल कर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। मरीजों के परिजनों ने युवाओं को आशीष देते हुए सदैव रूपयों का सदुपयोग सेवा में करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने अस्पताल में किया फल वितरण।