May 21, 2026
n2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। केश कला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्र गहलोत कल जयपुर से बीकानेर जिले में आएंगे और इससे सेन समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कांग्रेसी नेता ओर गहलोत की नियुक्ति हेतु लॉबिंग में सक्रिय रहे विमल भाटी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 2 बजे सेन समाज द्वारा होटल मालजी में अभिनंदन किया जाएगा। यहां पर नाई जागृति मंच के3 प्रदेशाध्यक्ष कमलकिशोर नाई की अगुवाई में अभिनंदन होगा। इसके बाद गणपति धर्मकांटा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस द्वारा गहलोत का भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव मोमासर से वार्ड 8 के वार्ड पंच मुकेश नाई ने बताया कि मोमासर गांव से सेन समाज बन्धु बड़ी संख्या में बीकानेर सर्किट हाऊस पहुंच कर गहलोत का स्वागत सम्मान करेंगे।