






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। बिग्गाबास रामसरा में स्थित मोदी डेयरी फार्म के इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने दूध लेब टेस्टिंग इंचार्ज विपुल बर्मन पर पैसे लेकर दूध में पानी मिलाने की परिवाद देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने मामले की जांच के लिए दोनों को थाने में बुलाया व विपुल से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह आग बबूला हो गया। जब वह नहीं माना तो सुरेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।




