August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने मोमासर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर बजरंगलाल प्रजापत को नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निर्देशों पर सिंवर की अनुमति से बजरंगलाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। मंडल मीडिया प्रभारी पवन सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने महामंत्री पद पर दिलीप सिंह लालासर व गणेश सोनी कंतासर को नियुक्ति दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह इंदपालसर बड़ा, नानूराम सुथार इंदपालसर तथा मंत्री पद पर भरत सारस्वत ठुकरियासर, इंद्र कुमार चौटिया धीरदेसर चोटियान, लक्ष्मण नाई धीरदेसर चोटियान, अर्जुन भार्गव बिग्गा को पदभार सौंपा गया है। आईटी सेल प्रभारी देवीलाल जाखड़ जैसलसर व सहप्रभारी महावीर पंचारिया उदरासर, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा उदरासर व सहप्रभारी प्रेम मेघवाल इंदपालसर हथाना, मीडिया प्रभारी भागीरथ सिंह धर्मास, सहप्रभारी रवि अगरोहिया मोमासर, कोषाध्यक्ष नानूनाथ सिद्ध लाखनसर, कार्यालय प्रभारी हरीश सांखला मोमासर सहित भाजपा युवा मोर्चा मोमासर के सदस्य सुरेंद्र भामू मोमासर, भागीरथ नाथ सिद्ध लाखनसर, भागुराम मेघवाल इंदपालसर राईकान, श्रवणसिंह राजपूत मोमासर, पप्पू भार्गव रिड़ी को बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को बजरंगलाल प्रजापत ने बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जनहित कार्य घर घर पहुंचा कर ग्रामीणों को भाजपा से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही है।