May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। त्योहार के अवसर पर नशाखोरी भी बढ़ जाती है और नशे में युवक होश खोकर ऐसा कृत्य कर बैठते है जिससे उन्हें पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा देती है। आज सुबह सुबह ही घुमचक्कर पर नशे में धुत एक 26 वर्षीय युवक ने उत्पात मचाते हुए आम नागरिकों को परेशान किया और एएसआई ईश्वरसिंह ने उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया। ईश्वरसिंह ने बताया कि कल्याणसर पुराना निवासी परमेश्वर जाट को समझाईश करने के बाद भी नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया गया है।