






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पाठक संख्या रोजाना 50 हजार पार है और लगातार पाठक संख्या बढ़ रही है। आज टाइम्स की ताकत पाठकों ने गुमशुदा बुजुर्ग के परिजनों की मदद की। आडसर बास सरदारशहर रोड स्थित घर से 60 वर्षीय जगदीश प्रसाद शर्मा आज दोपहर घर से निकल गए। अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने खबर का प्रकाशन करते हुए पाठकों से परिजनों की मदद की अपील की। खबर प्रकाशन के बाद मात्र 10 मिनट में जगदीश प्रसाद का पता लग गया व अशोक शर्मा सहित परिजनों ने टाइम्स पर विश्वास जताते हुए आभार प्रकट किया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक ही टाइम्स की ताकत है और खबर देखते ही विक्रम दुसाद ने फोन पर सूचना दे दी कि बुजुर्ग को उन्होंने भारती निकेतन स्कूल के पास सड़क किनारे देखा, वहीं स्कूल पास रहने वाले बीरबल जाट, भेरूसिंह, विजयसिंह, मनीराम जाट, रविशंकर सारस्वत, गोपीचंद माली, हिमांशु प्रजापत ने बुजुर्ग को वहीं बिठा लिया व परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरन्त मौके पर पहुंचे व बुजुर्ग को घर ले आए। सभी ने एक स्वर में टाइम्स की भूरी भूरी प्रशंसा की।



