






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने आज पालिका में पदभार ग्रहण किया व इस दौरान क्षेत्र के कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा सहित कार्यकर्ताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पालिका में हंगामा किया। पारख व गोदारा ने शहर की गलियों में कचरा संग्रहण टैक्सियों के सभी वार्डों से कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए सफाई ठेकेदार का भुगतान संबंधित वार्ड पार्षद की अनुशंसा से ही करने की मांग उठाई जिससे सफाई सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही पट्टे बनाने, कच्चे जोहड़ को भरकर यहां इसका सौंदर्यकरण करने की मांग भी की गई। पारख ने कहा कि यहां तीज का मेला भरता था जो अब गंदगी के कारण बंद हो गया है अगर स्वरूप सुधरे तो मेला संभव होगा और आस पास के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। इस पर व्यास ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पदभार ग्रहण करवाने पारख के साथ कांग्रेसी रामचन्द्र राठी, रिद्धकरण झाँकल, जयप्रकाश वाल्मीकि, ओमप्रकाश गुरावा, नन्दकिशोर बासनिवाल, नगराज मालू, हीरालाल जाट, दिलशाद, इलियास, नानू कुचेरिया, श्याम दर्जी, सत्यनारायण जाट, पार्वती माली, युसुफ चुनगर, दाऊद काजी, संदीप मारू, महेश झंवर, दीनदयाल तावनिया, शिवप्रसाद नाई, मोहनलाल नाई, मूलचंद स्वामी, मनोज सुथार, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, मणिशंकर सेठिया, महेंद्र मालू, हरि प्रजापत, सुरेंद्र महावर, राजेश मण्डा, राजू माली, तथा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंजू झाबक, दीपमाला डागा, संगीता पुगलिया, बबिता पुगलिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



