May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2022। इस होली श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रंग खेलने व स्वांग बने हुए युवाओं के बीच फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गांव से फोटो प्राप्त हुए और उसमें से कुछ चुनिंदा फोटो का प्रकाशन हमने टाइम्स की खबर में किया था। इन फोटो पर पाठकों से अपनी राय मांगी गई जिसमें बड़ी संख्या में पाठकों ने अपनी राय हमें भेजी जिसके आधार पर निर्णय लिया गया है। स्वांग प्रतियोगिता में व रंग खेलने की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें विजेताओं को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

विजेता श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय संपर्क करें व अपने पुरस्कार संबंधी जानकारी लेवें। आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबर पढ़े आज ही।