May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाई गई और बच्चों में भी वैक्सीन लगवाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आज कस्बे में राजकीय बालिका विद्यालय, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल, मॉर्डन राजस्थान स्कूल में बच्चों को वैक्सीन लगी। हालांकि कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए है परंतु स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। क्षेत्र में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक लगातार टीकाकरण जारी है और अब विभाग की ओर से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि आज कस्बे में 219 बच्चों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। डॉ. बिहाणी ने कहा कि सभी बच्चे जागरूक होकर वैक्सीन लगवाएं तथा अभिभावक भी बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि सरकार की गाइडलाईन के अनुसार बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है तथा आज क्षेत्र में कई गांवो में पीएचसी पर टीकाकरण किया गया है और ये लगातार जारी रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूलों में लगातार वैक्सिनेशन जारी रहेगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में 12 से 14 वर्षीय बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।