May 20, 2026
IMG-20220224-WA0061

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बीदासर रोड पर गांव बाना के पास सवारियों से लदी एक पिकअप गाड़ी पलटने से कई लोगो के घायल होने के समाचार है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में लोग पिकअप के डाले में सवार थे और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने पर हॉस्पिटल में भी अफरातफरी का माहौल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाना की ओर से यह पिकअप किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रही थी। बाना की ओर आकर मुख्य सड़क पर चढ़ते समय आगे का टायर फट गया और पिकअप पलट गई। पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे है और 15 से अधिक घायल हुए है। मौके पर मौजूद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों ने बताया कि घायलो को मौके पर से आसपास के खेतों के किसानो ने एक अन्य पिकअप में ओर एक लोड बॉडी टेक्सी से श्रीडूंगरगढ़ भेजा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप में 30 से अधिक थे सवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 से अधिक जने हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों को लाया जा रहा है अस्पताल।