






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण हो रहा है और स्थानीय नागरिकों के लिए ये जी का जंजाल हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ से पुन्दलसर मार्ग बंद होने से करीब 150 किसान परिवारों के खेतों में आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। ये किसान रेलवे लाइन के पास 5 दिन से धरने पर बैठे है। पटरी के पार से कई ढाणियों से स्कूलों में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन कर रहें किसानों ने बताया कि बच्चे स्कूल कैसे जाए और तपती गर्मी में उन्हें करीब 4 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता पैदल पार कर स्कूल का रास्ता पहुंचना पड़ रहा है। रेलवे से रास्ता मांगते हुए हनुमान ज्याणी, दिलीप धोबी, जब्बार, मामराज सेरडिया, मुखराम शर्मा, सहीराम, नेमाराम प्रजापत, रमेश सिहाग, हड़मान सिहाग, रामूराम सिहाग, बजरंग, इशाक, भीखे खां सहित विद्यार्थी शामिल रहें। सभी किसान विधायक सहित रेलवे अधिकारियों से अंडर ब्रिज बनाने की मांग कर रहें है।




